Movie prime

डॉ. प्रियंका का वैज्ञानिक अधिकारी-कंसल्टेंट एनेस्थीसियोलॉजिस्ट के पद पर भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र अस्पताल, मुंबई में हुआ चयन

 
,,

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर 13 जुलाई, 2026 बीकानेर की प्रतिभावान बेटी डॉ. प्रियंका आचार्य (पुरोहित) जिसने बिना किसी कोचिंग, ट्यूशन के शिक्षा ग्रहण करते हुए प्रथम प्रयास में जोधपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज से वर्ष 2013 में अच्छे अंकों से एमबीबीएस की। अपने प्रथम प्रयास में ही वर्ष 2017 एनीथीसिया में एमडी बीकानेर मेडिकल कॉलेज से की तथा बाद में बतौर एनीथीसिया विशेषज्ञ के रूप में मुंबई में गत वर्षों से अपनी सेवाएं दे रही है। 

 

वर्तमान में डॉ. प्रियंका ने जो उपलब्धि प्राप्त की है, उससे बीकानेर का गौरव बढ़ा है। आपका अभी चयन बतौर वैज्ञानिक अधिकारी-कंसल्टेंट एनेस्थीसियोलॉजिस्ट के पद पर भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र अस्पताल, मुंबई में हुआ है। उक्त अस्पताल परमाणु ऊर्जा विभाग भारत सरकार के अधीन है। डॉ. प्रियंका आचार्य (पुरोहित) के चयन की विशेष बात यह भी है कि इस पद पर चयन होने वाली बीकानेर की यह पहली बेटी है। 

 

ज्ञात रहे कि डॉ. प्रियंका देश के ख्यातनाम साहित्यकार लक्ष्मीनारायण रंगा की दोहिती है। डॉ. प्रियंका के चयन पर बीकानेर के समाजसेवी, साहित्यकार, रंगकर्मी, चिकित्सक, जनप्रतिनिधि एवं अन्य कलानुशासनों के अनेक गणमान्यों ने अपनी बधाई प्रेषित करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।