जननायक मुरलीधर व्यास की 108 वीं जयंती पर बांटे मिट्टी के परिंडे
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर: लोकनायक स्व. मुरलीधर व्यास की 108वी जयंती के अवसर पर सुथारों की बड़ी गुवाड़ में व्यास जी की मूर्ति पर नटवर लाल व्यास वेलफेयर सोसायटी द्वारा माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं भीषण गर्मी को देखते हुवे बेजुबान पक्षियों हेतु मिट्टी के निशुल्क परिंडे वितरित किए जो आगामी 3 दिन तक हरोलाई हनुमान मंदिर के पास स्थित कार्यालय से निशुल्क बांटे जाएंगे। सोसाइटी के संयोजक अविनाश व्यास "श्रीधर" ने बताया कि व्यास जी त्यागी पुरुष थे वे 2 बार के विधायक रहे लेकिन उनका अपना मकान नहीं था, उनकी अर्थी भी किराए के मकान से उठी उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन मजदूरों, गरीबों के लिए समर्पित कर दिया। आज के कोटगेट फाटक जैसा मुद्दा सन् 1957 में उन्होंने विधानसभा में पहली दफा उठाया जो कि उनकी दूरगामी दृष्टि का उदाहरण है, वहीं उन्होंने बीकानेर में कई ऐतिहासिक जन आंदोलन भी किए जिनमें गेहूँ निकासी आन्दोलन, जामसर जिप्सम आंदोलन, दूध निकासी आन्दोलन, गोवा मुक्ति आंदोलन,रेलवे तांगा इक्का आंदोलन प्रमुख है। नेता जी सुभाष सभा के आयुष बोड़ा व राहुल कुलरिया ने गुवाड़ स्थित प्रतिमा को जन सहयोग से रंगारोहण करवाया और मुरलीधर जी के आदर्श को अपनाने की अपील की। उपरोक्त कार्यक्रम के बाद एक आम बैठक हुई जिसमें सोसायटी के युवा सदस्यों और मुरलीधर जी के अनुयायियों द्वारा मुरलीधर व्यास कॉलोनी में व्यास जी की मूर्ति लगाने की मांग की और लोकनायक व्यास जी के किए कार्यो पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अविनाश व्यास "श्रीधर", आयुष बोड़ा,अनुराग सुथार,नीतीश मारू,यश मारू, हरीश भाटी , राहुल, सत्यनारायण सुथार,वीरेंद्र सिंह चौहान,भरत सुथार आदि उपस्थित हुवे।

