निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों का बड़ा विरोध: बीकानेर में सौंपा गया ज्ञापन, BKESL को चेतावनी
आज निजीकरण के खिलाफ राजस्थान विद्युत श्रमिक महासंघ के आह्वान पर जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ द्वारा ज्ञापन दिया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से बीकेईएसएल (BKESL) को मुख्यमंत्री के नाम चेतावनी दी गई।
प्रदेश मंत्री दिलीप व्यास के नेतृत्व में CMD ऊर्जा विभाग आरती डोगरा के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें निजीकरण की प्रक्रिया को जल्द से जल्द रोकने की मांग की गई। यह ज्ञापन बीकानेर जिले में सभी सहायक अभियंताओं के माध्यम से प्रेषित किया गया।
संगठन के संयोजक रघुनाथ सिंह सोलंकी ने कहा कि यह हमारी संपत्ति है और इसे किसी भी हाल में निजी हाथों में नहीं जाने दिया जाएगा।
बीकानेर जिले के छतरगढ़, खाजूवाला, श्रीडूंगरगढ़, महाजन, नोखा सहित सभी तहसीलों में व्यापक रूप से ज्ञापन दिए गए।
इस दौरान बीकानेर में जिला मंत्री नवीन स्वामी, डिस्कॉम मंत्री संजय देवड़ा, मुकेश मेहरा,निर्मल देवड़ा, मूलचंद गेदर, विजय सिंह, ओंकार सिंह, शारदा मोदी, डिंपल, सतपाल यादव, विजय सिंह शंभू शर्मा मनोज प्रजापत लालचंद धावरी, चंद्रशेखर खत्री, दिलावर खान सुरेंद्र शर्मा, सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

