Movie prime

हर बच्चे को शिक्षा और सुरक्षित बचपन का अधिकार- डॉ.गुप्ता

 
,,
घुमंतू जाति उत्थान न्यास बीकानेर महानगर द्वारा संचालित एम डी वी कॉलोनी की सटिया बस्ती के बाल संस्कार केंद्र मे बच्चों के साथ विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के उपलक्ष में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया|
बीकानेर महानगर घुमंतू कार्य संयोजक राजेंद्र सिंह ने कहा विश्व बालश्रम निषेध दिवस प्रेरित करता है कि सभ्य समाज में इसके लिए कोई स्थान न हो, इस सामाजिक अपराध पर अंकुश लगे।
घुमंतू बीकानेर महानगर महिला प्रमुख डॉ. अर्पिता गुप्ता ने कहा इस कार्यक्रम का उद्देश्य बाल श्रम की बढ़ती समस्या के प्रति जनजागरूकता लाना और इससे जुड़े कानूनी व सामाजिक उपायों की समीक्षा करना है | प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि अभावग्रस्त बच्चों को उत्तम स्वास्थ्य, शिक्षा और समानता प्रदान करने के प्रयासों में सहभागी बने।सरकार, समाज और हम सभी की यह जिम्मेदारी है कि किसी भी बच्चे से मजदूरी न करवाई जाए और यदि कहीं बाल श्रम दिखाई दे तो उसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी जाए।
 घुमंतू बस्ती प्रकल्प प्रमुख सुनील जागा ने कहा हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हर बच्चा विद्यालय जाए और अपने सपनों को पूरा करने का अवसर प्राप्त करे।
केंद्र संचालिका पूजा हर्ष के साथ सभी ने शपथ ली की बच्चों के हाथों में किताबें हों, औजार नहीं| 
साथ ही बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करने को किताबें, स्टेशनरी के समान, चार्ट,खाद्य सामग्री आदि वितरित की गई|
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्नेहा शर्मा, मंजू पारीक, आशा व्यास की महत्वपूर्ण भूमिका रही|