Movie prime

महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (हाउसिंग बोर्ड, पवनपुरी) में नि:शुल्क साइकिल वितरण*

 
,,
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, हाउसिंग बोर्ड, पवनपुरी में कक्षा 9 की पात्र छात्राओं को नि:शुल्क साइकिलों का वितरण गुरुवार को किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किशनदान चारण जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा बीकानेर एवं विशिष्ट अतिथि रवि आचार्य शिक्षक नेता रहे। अतिथियों ने छात्राओं को साइकिलें सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह को संबोधित करते हुए *मुख्य अतिथि किशनदान चारण* ने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना छात्राओं के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। इससे न केवल छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, बल्कि उनका शिक्षण कार्य भी सुचारू रूप से चलता रहेगा। 
*पूर्व पार्षद पुनीत शर्मा* ने कहा कि साइकिल वितरण का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को स्कूल जाने के लिए सुगम साधन उपलब्ध कराना है, जिससे उनकी शिक्षा के प्रति रुचि बढ़े और ड्राप-आउट दर कम हो सके।
 पुनीत शर्मा ने रेखांकित किया कि साइकिल केवल एक वाहन नहीं है, बल्कि यह छात्राओं और महिलाओं की स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है।
*विशिष्ट अतिथि रवि आचार्य* शिक्षक नेता ने छात्राओं को कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। सरकार की इस योजना को महिला शिक्षा के लिए क्रांतिकारी कदम बताया।
साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे।  
प्राचार्य संदीप जैन ने  कहा कि समय पर साधन उपलब्ध होने से छात्राओं की उपस्थिति में सुधार होगा और उनके शिक्षण कार्य में कोई बाधा नहीं आएगी।
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।