Movie prime

नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 70 मरीजों को मिला लाभ

,,
बीकानेर। सेवा भारती एवं नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन (NMO) बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में भारत रत्न पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में वाल्मीकि बस्ती, बंगला नगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में करीब 70 मरीजों की नि:शुल्क शुगर, ब्लड प्रेशर एवं हीमोग्लोबिन की जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं। इस दौरान NMO की ओर से डॉ. विक्रम एवं एमबीबीएस विद्यार्थी यशवर्धन और महेंद्र बिश्नोई ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ता आकाश, घनश्याम लोहिया, अनिल सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता घीसू सिंह, राधेश्याम, ठाकुर दास, गणेश, प्रभु (उपाध्यक्ष), रवि एवं पुरखाराम का विशेष सहयोग रहा। वहीं सेवा भारती के सावर मोदी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
स्थानीय निवासियों द्वारा शिविर के सफल आयोजन हेतु भवन, बैठने के लिए टेबल-कुर्सियों एवं जलपान की व्यवस्था की गई। शिविर से क्षेत्र के लोगों ने लाभ उठाया और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।बीकानेर। सेवा भारती एवं नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन (NMO) बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में भारत रत्न पूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में वाल्मीकि बस्ती, बंगला नगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में करीब 70 मरीजों की नि:शुल्क शुगर, ब्लड प्रेशर एवं हीमोग्लोबिन की जांच की गई तथा आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं। इस दौरान NMO की ओर से डॉ. विक्रम एवं एमबीबीएस विद्यार्थी यशवर्धन और महेंद्र बिश्नोई ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ता आकाश, घनश्याम लोहिया, अनिल सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता घीसू सिंह, राधेश्याम, ठाकुर दास, गणेश, प्रभु (उपाध्यक्ष), रवि एवं पुरखाराम का विशेष सहयोग रहा। वहीं सेवा भारती के सावर मोदी ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
स्थानीय निवासियों द्वारा शिविर के सफल आयोजन हेतु भवन, बैठने के लिए टेबल-कुर्सियों एवं जलपान की व्यवस्था की गई। शिविर से क्षेत्र के लोगों ने लाभ उठाया और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।