Movie prime

नि:शुल्क विवाह पंजीयन शिविर 60 नवविवाहित जोड़ों विवाह प्रमाण पत्र बनाकर हाथों हाथ किये विरतण

 
,,
THE BIKANER NEWS:Bikaner:- कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित नि:शुल्क विवाह पंजीयन शिविर रविवार को पुना महाराज की कोठड़ी, नत्थूसर गेट (अंदर), बीकानेर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।      संस्था के संरक्षक राज कुमार किराडू ने बताया कि  यह शिविर सर्व समाज के उन नवविवाहित जोड़ों के लिए आयोजित किया गया था, जिनका विवाह 10 फरवरी 2026 को पुष्करणा सावे (ओलंपिक सावा) के अवसर पर संपन्न हुआ था या उससे पहले सम्पन्न हुवा था । शिविर में बड़ी संख्या में नवदंपतियों ने भाग लेकर अपने विवाह का विधिवत पंजीयन करवाया।   इस अवसर  विवाह पंजीयन के लिए 100 आवेदन आए और करीब 60 प्रमाण पत्र वितरित किए गए विवाह पंजीयन से संबंधित समस्त सेवाएं पूर्णतः नि:शुल्क प्रदान की गईं। नगर निगम के अधिकृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में दस्तावेज सत्यापन, फोटोग्राफी ,फोटो कॉपी एवं पंजीयन की संपूर्ण प्रक्रिया संपन्न की गई तथा नवदंपतियों को विवाह प्रमाण पत्र हाथों-हाथ प्रदान किए गए।शिविर के मुख्य अतिथि समाज सेवी श्री रतन लाल ओझा (रतना महाराज) व पंडित राजेंद्र किराडू विशिष्ट अतिथि श्री राजेंद्र किराडू (बाउका महाराज )थे ।निगम अधिकारी सुश्री प्रगति सोलंकी 
संस्था के प्रतिनिधिराजकुमार किराडू ने बताया कि यह पहल समाज को कानूनी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि विवाह का पंजीयन प्रत्येक दंपति के लिए आवश्यक है और ऐसे शिविर भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे। शिविर में सरकारी सुल्क भी संस्था द्वारा दिया भुगतान किया गया ।
शिविर की व्यवस्था में गौरव  व्यास रामचंद्र ओझा, किशन किराडू, बसंत सेवग,हैप्पी व्यास ,महेश व्यास, राजा पुरोहित ,कैलाश छींपा ,हर्षवर्धन जोशी—का विशेष सहयोग रहा।
समाज के वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ताओं ने भी उपस्थित रहकर आयोजन को सफल बनाने में किशन ओझा , प्रहलाद ओझा , राकेश कल्ला , राजकुमार व्यास ,राजेश व्यास ने भी अपना योगदान दिया। अंत में संस्था की ओर से सभी नवदंपतियों को शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया गया।