अच्छी शिक्षा आपको काम दिला सकती पर सफलता के लिए अच्छे संस्कार, बहुमुखी प्रतिभा आवश्यक -डॉ. गुप्ता
बीकानेर। घड़सीसर स्तिथ श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, बीकानेर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न छात्र क्लबों का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. अर्पिता गुप्ता, प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता रहीं। डॉ. गुप्ता शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं तथा जरूरतमंद बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराकर समाज में प्रेरणादायी योगदान दे रही हैं।
अपने प्रेरक उद्बोधन में डॉ. अर्पिता गुप्ता ने विद्यार्थियों से कहा कि क्लब गतिविधियाँ केवल सह-पाठ्यक्रम कार्यक्रम नहीं हैं, बल्कि व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा, अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग, नवाचार तथा सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे जीवन मूल्यों को अपनाने और क्लबों में सक्रिय भागीदारी के माध्यम से अपनी प्रतिभा को नई दिशा देने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर श्री चैतन्य समूह के सेंट्रल ऑफिस से जोनल कोऑर्डिनेटर सुश्री वंशिता पारीक भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को क्लब गतिविधियों के माध्यम से टीम भावना, नेतृत्व कौशल, प्रभावी संवाद क्षमता एवं आत्मविश्वास विकसित करने के लिए प्रेरित किया |
विद्यालय की प्रधानाचार्या मिनाक्षी शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र क्लब विद्यार्थियों के समग्र विकास की आधारशिला हैं।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न छात्र द्वारा क्लबों के उद्देश्य, वार्षिक कार्ययोजना एवं वर्षभर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा की गई।
मुख्य अतिथि डॉ. अर्पिता गुप्ता, जोनल कोऑर्डिनेटर सुश्री वंशिता पारीक तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमति मीनाक्षी शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को बैज अलंकृत कर उन्हें अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करने एवं क्लब गतिविधियों का सफल संचालन करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।
निम्नलिखित क्लब इंचार्ज व कैप्टन चयनित किए गए
क्रिएटिव प्रोडिजिज पूजा शर्मा,हेमाक्षी वर्मा
अंबर माइंड राधा कनोजिया,ईशानवी
माइटी मिलिटेंट्स कुमकुम गौड़, अवरीन, यंग ऑरेटर चेतना भादा ,जानवी मंगलाव
विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि ये छात्र क्लब विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को नई पहचान देंगे तथा उन्हें शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ नेतृत्व, नवाचार, जीवनोपयोगी कौशल और सामाजिक मूल्यों से समृद्ध कर एक जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनने की दिशा में सशक्त मंच प्रदान करेंगे।

