बीकानेर में हीरो मोटोकॉर्प डीलर पर अत्याधुनिक फुल्ली ऑटोमेटेड वर्कशॉप का भव्य उद्घाटन
Apr 13, 2026, 20:21 IST
बीकानेर- हीरो मोटोकोर्प लिमिटेड के ऑथोराईज्ड डीलर राजाराम धारणिया ऑटोमोबाइल्स, गोगागेट सर्किल स्थित प्रतिष्ठान में नए फुल्ली ऑटोमेटेड वर्कशॉप का भव्य उद्घाटन किया गया। इस आधुनिक वर्कशॉप का शुभारंभ आरआर धारणिया ग्रुप के संरक्षक राजाराम धारणिया के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।
नवीनतम तकनीक से सुसज्जित इस वर्कशॉप में ग्राहकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए वातानुकूलित कस्टमर लाउंज की व्यवस्था की गई है। साथ ही, वाहनों की सर्विसिंग के लिए पूरी तरह ऑटोमेटिक मशीनें स्थापित की गई हैं, जिससे सर्विस प्रक्रिया तेज, सटीक और अधिक प्रभावी हो सके।
इस अवसर पर एमडी रामरतन धारणिया ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से वर्कशॉप का नवीनीकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्राहक जब अपनी गाड़ी सर्विस के लिए देते हैं, तब से लेकर गाड़ी वापस प्राप्त करने तक उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया है।
कार्यक्रम में राजाराम धारणिया फोरव्हील्स के एमडी रामकिशन धारणिया, मदन शर्मा, मनीष सोलंकी, सुनील कुमार ओझा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।