Movie prime

हनुमान चालीसा पाठ श्रृंखला के अंतर्गत सत्संग एवं कपड़े के थैलों का वितरण, स्वच्छ बीकानेर – प्लास्टिक मुक्त बीकानेर का लिया संकल्प

 
,,
THE BIKANER NEWS:;बीकानेर। मानव चेतना जागृति प्रन्यास के तत्वावधान में तथा We Are Foundation  के सहयोग से एक लाख हनुमान चालीसा पाठ की पावन श्रृंखला के अंतर्गत पांच सूत्रीय संकल्प की पूर्ति हेतु धार्मिक एवं सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस श्रृंखला में अपना सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से We Are Foundation द्वारा भी इस कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया। 
कार्यक्रम के दौरान आचार्य राजेंद्र जी जोशी के द्वारा श्रद्धालुओं को सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा पाठ करवाया गया तथा सत्संग के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक जीवन, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रेरित किया गया। भक्ति एवं श्रद्धा के साथ संपन्न हुए इस पाठ से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।
We Are Foundation की फाउंडर डायरेक्टर एवं अध्यक्ष अर्चना सक्सेना ने बताया कि यह आयोजन आचार्य राजेंद्र जी जोशी के नेतृत्व में किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य जनसामान्य को आध्यात्मिकता से जोड़कर रखना, बीकानेर को नशा मुक्त बनाना, हनुमान चालीसा के पाठ के माध्यम से भक्ति भाव जागृत करना तथा प्लास्टिक मुक्त बीकानेर का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ-साथ स्वच्छता एवं जागरूकता को भी बढ़ावा देते हैं।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु निःशुल्क कपड़े के थैलों का वितरण भी किया गया तथा उपस्थित नागरिकों को स्वच्छ बीकानेर – प्लास्टिक मुक्त बीकानेर बनाने का संकल्प दिलाया गया।
मानव चेतना जागृति प्रन्यास एवं We Are Foundation द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान “शुद्ध • स्पष्ट • एक संकल्प – स्वच्छ बीकानेर, प्लास्टिक मुक्त बीकानेर” की भावना को समर्पित है, जिसके माध्यम से समाज को स्वच्छ, जागरूक एवं नशा मुक्त बनाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति उत्तरदायी बनाने का सतत प्रयास किया जा रहा है।