हसन खान कंधारी जिलाध्यक्ष घोषित
कैलाश बिस्सा।जैसलमेर / अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति अपनी स्थापना के बाद तेजी से विस्तार कर रही है।अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति की राष्ट्रीय इकाई गठित होने के बाद अब राजस्थान के जिला स्तरीय टीमो की घोषणा को लेकर सीमावर्ती जिला जैसलमेर के अध्यक्ष पद पर हसन खान कंधारी (BJMC)को राष्ट्रीय सचिव एवं राजस्थान प्रभारी एस आर अहमद अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति नई दिल्ली द्वारा नियुक्त किया गया है।
हसन खान कंधारी (अध्यक्ष)अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति जैसलमेर ने बताया कि अखिल भारतीय पत्रकार समिति देश में पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहा है। अखिल भारतीय पत्रकार समिति का लक्ष्य है – पत्रकारों को एकजुट करना, उनकी समस्याओं का समाधान करना, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना। पत्रकारिता के मानकों को बनाए रखना और प्रिंट, न्यूज़ चैनल के साथ-साथ वेब/डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को भी मान्यता दिलाना। पत्रकारों के लिए बीमा, प्रशिक्षण और कानूनी सहायता जैसी सुविधाएं प्रदान करवाना। पत्रकारों से संबंधित मुद्दों और समस्याओं को सुलझाने के लिए सरकार और संबंधित प्राधिकरणों से संपर्क करना। पत्रकारों की सुरक्षा और उनके काम के लिए सम्मान सुनिश्चित करना, साथ ही पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग करना। पत्रकारिता की गुणवत्ता और निष्पक्षता बनाए रखना और बढ़ावा देना।

