जरूरत मन्द को गर्म कपड़े वितरित कर निभाया सामाजिक दायित्व
बीकानेर।नव वर्ष के पावन अवसर पर रोटरी क्लब बीकानेर सिटी और रोटरी क्लब जयपुर पर्ल के द्वारा सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए बीकानेर से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित बादनू गाँव में सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत बादनूँ गांव स्थित अपना परिवार सेवा सदन आश्रम में 50 दिव्यांग बच्चों को सर्दी से बचाव हेतु गर्म वस्त्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम प्रभारी श्री कैलाश राठी जी ने जानकारी देते हुए बताया कि रोटरी क्लब का सतत प्रयास रहता है कि समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुँचाई जा सके। इस अवसर पर क्लब के चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री अजय कुमार पुरोहित सहित रोटरी क्लब बीकानेर सिटी के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सी.ए. अजय कुमार पुरोहित एवं श्री कैलाश राठी जी ने सभी बच्चों का घेवर की मिठाई से मुंह मीठा करवाकर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही संस्था प्रधान ममता जी चौधरी के द्वारा आश्रम को कैसे चलाया जा रहा है, और क्या क्या तकलीफ आ रही है, उसके बारे मे हमे अवगत करवाया गया, तो क्लब के द्वारा उन्हे पूरा आश्वासन दिया की भविस्य मे और जरूरत की वस्तु उन्हे क्लब द्वारा उपलब्ध करवाई जायेगी
रोटरी क्लब बीकानेर सिटी द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया गया।

