बीकानेर में गर्मी का कहर शरू, 38 पार पहुंचा पारा, इस दिन तक नहीं अब बारिश के आसार
Bikaner Weather Update : राजस्थान में मौसम का रुख एक बार फिर बदला बदला दिखाई दे रहा है। वहीँ कई जिलों में अब तापमान में बढ़ोतरी नजर आने लगी है। बता दे की बीकानेर में आज का मौसम काफी गर्म रहने की संभावना है, जिसमें अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। आज सुबह सुबह तक़रीबन 10 बजे तकजिले का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जो दोपहर तक काफी बढ़ सकता है।
शनिवार को तापमान में बढ़ोतरी
शनिवार को बीकानेर में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा। जो पिछले दिनों में सर्वाधिक रहा है। रक्षा बंधन के दिन आमतौर पर इतनी गर्मी नहीं रहती है लेकिन शनिवार को सूरज तप रहा था।बीकानेर में फिलहाल बारिश की संभावना बहुत कम है। मौसम विभाग के अनुसार, आज का दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, साथ ही हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की उम्मीद है।
इस दिन के बाद बदलेगा मौसम
राजस्थान में आने वाले दिनों में मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है और बीकानेर में अभी बारिश की संभावना सोमवार को भी नहीं है।
मंगलवार को बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार बता दे कि मंगलवार को भी पारा 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहने की संभावना है। मंगलवार को भी बीकानेर में बारिश नहीं होगी।
15 अगस्त को बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार उम्मीद की जा रही है कि अब पंद्रह अगस्त के बाद ही बीकानेर सहित राजस्थान के अधिकांश जिलों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने भी पंद्रह अगस्त के बाद बारिश की संभावना जताई है।