Movie prime

शिक्षा निदेशालय परिसर में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम फूलों की होली सम्पन्न

 
,,

बीकानेर, दिनांक 27.02.2026 शुक्रवार. शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान-बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य के संयोजन में शिक्षा निदेशालय की गोल बिल्डिंग के मुख्य हाॅल में होली स्नेह मिलन कार्यक्रम हर्षोल्लास से मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सीताराम जाट (आई.ए.एस.) निदेशक माध्यमिक एवं प्रारम्भिक शिक्षा तथा विशिष्ट अतिथि श्री शैलेन्द्र देवड़ा (आर.ए.एस.) अतिरिक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर रहे। इस कार्यक्रम में प्रारम्भिक एवं माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बढ़ चढ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा निदेशक श्री सीताराम जाट आईएएस ने अपने उद्बोधन में निदेशालय परिवार सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को होली की शुभकामनाऐं देते हुए शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के कार्यक्रम एवं कार्यों की प्रशंसा करते हुए उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परस्पर फूलों की होली खेली। कार्यक्रम की शुरूआत में संघ के प्रदेश संरक्षक राजेश व्यास ने उद्बोधन देते हुए संघ की रीति नितियों पर प्रकाश डाला। 

प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बताया कि कार्यक्रम अत्यन्त गरिमामय रहा इस दौरान संघ की ओर से कार्यक्रम में सम्मिलित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दुध व दही की लस्सी पिलाकर स्वागत करते हुए पुष्पों से होली खिलवाई गई। कार्यक्रम का मंच संचालन संघ के प्रदेश संस्थापक मदन मोहन व्यास ने किया। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर प्रदेशाध्यक्ष ने शिक्षा निदेशक सहित निदेशालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम समापन होने के बाद शिक्षा निदेशक श्री सीताराम जाट से कक्ष में व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद देते हुए संघ के प्रदेश संस्थापक मदन मोहन व्यास एवं प्रदेशाध्यक्ष कमलनारायण आचार्य ने शिक्षा निदेशक से आग्रह किया कि होली के शुभ अवसर पर राज्य सरकार से प्राप्त स्वीकृति के क्रम में मंत्रालयिक संवर्ग के केडर रिव्यु पदों के आवंटन आदेश जारी किया जावे।