Movie prime

बीकानेर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी: नयाशहर थाना क्षेत्र में गलत दिशा में पिकअप दौड़ाने पर पुलिस की कार्रवाई, चालक गिरफ्तार, गाड़ी जब्त

 
,,
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर।शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए बीकानेर पुलिस अब सख्त मूड में नजर आ रही है। इसी क्रम में नयाशहर थाना पुलिस ने आमजन की जान जोखिम में डालकर गलत दिशा (Wrong Side) में वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक पिकअप चालक को गिरफ्तार कर उसका वाहन जब्त कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

नयाशहर थानाधिकारी सुश्री कविता पूनियां के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पूगल फांटा (Pugal Phanta) मेन रोड पर कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, एक पिकअप (नंबर RJ07GA3040) का चालक बेहद गफलत और लापरवाही से गलत दिशा में गाड़ी चला रहा था। इससे सड़क पर चल रहे अन्य लोगों का जीवन संकट में पड़ गया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी को रुकवाया और उसे जब्त कर लिया।

आरोपी की पहचान और धाराएं

पुलिस ने मौके से चालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रामदयाल (45 वर्ष) पुत्र दुलाराम, निवासी वार्ड नंबर 06, गोगा जी मंदिर के पास, करमीसर (थाना नाल) के रूप में हुई है।

​पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) की धारा 184 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

इन अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस (IG) बीकानेर रेंज हेमंत शर्मा और जिला पुलिस अधीक्षक (SP) कावेन्द्र सिंह सागर द्वारा सड़क हादसों को रोकने के लिए दिए गए विशेष निर्देशों के तहत की गई है। कार्रवाई का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ और वृत्ताधिकारी वृत नगर अनुज डाल के सुपरविजन में किया गया।

कार्रवाई करने वाली टीम

इस कार्रवाई में नयाशहर थाने की विशेष टीम शामिल रही:

  1. ​सुश्री कविता पूनियां (पुलिस निरीक्षक/थानाधिकारी)
  2. ​श्री राजेन्द्र कुमार (सउनि)
  3. ​श्री महिपाल सिंह (हैड कांस्टेबल 3060)
  4. ​श्री मनोज कुमार (कांस्टेबल 1401