Movie prime

बीकानेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा: बैरिकेडिंग तोड़कर कलेक्ट्रेट में घुसने का प्रयास

 
बीकानेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा

The Bikaner News : बीकानेर में पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर लाठी और पत्थर चले। कलेक्टर को ज्ञापन देकर लौट रहे कांग्रेसियों दोबारा अंदर जाने की जिद करने लगे।

इस पर पुलिस ने समझाया तो उग्र हो गए। बैरिकेड गिरा दिए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज करके कांग्रेसियों को खदेड़ा।

घटना कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर मंगलवार शाम करीब 5 बजे की है, सुरक्षा को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है।


घटना के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए।
दरअसल, हनुमानगढ़ निवासी रामेश्वर लाल पुत्र मुखराम को पेसमेकर में दिक्कत होने पर बीकानेर के निजी हॉस्पिटल आयुष्मान हार्ट केयर में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान 12 सितम्बर को रामेश्वर की मौत हो गई। Bikaner News

परिजन का आरोप था कि डॉक्टरों की लापरवाही के चलते रामेश्वर की मौत हुई है। रामेश्वर के परिवार के समर्थन में कांग्रेस नेता हॉस्पिटल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया था।

हॉस्पिटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया था। वहीं सोमवार को मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट में डॉक्टरों को क्लीनचिट दे दी गई। इसका कांग्रेस नेताओं ने विरोध किया था। Bikaner News

कांग्रेसी कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठे थे

कांग्रेस नेता रामनिवास कूकणा और उनके समर्थक अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट के बाहर धरना दे रहे थे। कूकणा की मांग पर जिला कलेक्टर से वार्ता हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। वार्ता में पूर्व मंत्री गोविन्दराम मेघवाल और केश कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र गहलोत भी शामिल थे।

वार्ता विफल होने के बाद आंदोलनकारी निकल गए। कुछ लोगों में बेरिकेड्स फेंकने शुरू कर दिए। इस पर पुलिस ने हल्का बाल प्रयोग किया। तभी कुछ युवक पुलिस पर पथराव कर दिया। एडिशनल एसपी तक ने हेलमेट मंगवाकर पहने। इसके बाद पुलिस ने पत्थर फेंकने वालों को खदेड़ा। Bikaner News

पुलिस से झड़प में कांग्रेस नेता कूकणा सहित उनके कई समर्थक घायल हो गए। मामले में पुलिस ने कूकणा के साथ ही महेंद्र गहलोत, श्रीकृष्ण गोदारा, हरिराम गोदारा समेत 12 से अधिक को हिरासत में लिया है। Bikaner News