Movie prime

आसेरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

 
,,
आसेरा। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आसेरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट मदर एंड चाइल्ड केयर के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की 36 बालिकाओं और 40 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान अध्यापिका मीनाक्षी स्वामी ने नारी सशक्तिकरण और महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने पर जोर देते हुए बालिकाओं व महिलाओं को शिक्षा और आत्मविश्वास के महत्व के बारे में बताया।
इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक मीना कंवर ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए हाथ धोने के सही तरीके, साबुन से हाथ धोने की आदत और स्वच्छता से महामारी जैसी बीमारियों से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विद्यालय के संस्था प्रधान चुनाराम जाट ने भी महिलाओं और बालिकाओं को स्वच्छता तथा सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए रस्साकसी और चम्मच दौड़ प्रतियोगिता सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस दौरान विद्यालय के कार्मिक जयपाल जी और प्रवीण जी भी उपस्थित रहे।
ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को संस्था प्रधान ने अत्यंत संतोषजनक और रुचिवर्धक बताते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।