Movie prime

जैन ओलंपिक्स 2026 का भव्य आगाज

 
,,
THE BIKANER NEWS:-

नोखा। जैन समाज नोखा ने उत्साह के साथ जैन एसोसिएशन ऑफ यूथ (जय) द्वारा आयोजित जैन ओलंपिक्स 2026 का भव्य आगाज शुक्रवार को लव फन लर्न स्कूल में किया।
उद्घाटन सत्र में नोखा SDM गोपाल जांगिड़ और जसरासर नायब तहसीलदार गौरव बेताला LFL स्कूल के नारायण बाहेती आदि गणमान्य नागरिकों एवं जैन समाज के सैंकड़ों सदस्यों की उपस्थिति में सामूहिक नवकार मंत्र, लोगस्स का पाठ करते हुए जय टू विजय के उदघोष के साथ 5 दिवसीय जैन ओलंपिक की शुरुआत की गई।
पहले दिन बैडमिंटन के सिंगल्स एवं डबल्स के तथा टेबल टेनिस के मुकाबले खेले गए जिसमे बच्चों, युवाओं, महिलाओं आदि ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, दर्शकों में भी उत्साह चरम पर था, सब अपने अपने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते और आनंद लेते नजर आये। पधारे हुए  अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों का स्वागत दुपट्टे, जय की टी शर्ट एवं कैप पहनाकर किया गया। 
जैन ओलंपिक का आयोजन श्री हीरादेवी किशनलाल  लूणिया चेरिटेबल ट्रस्ट की स्पॉन्सरशिप  एवं कमल किशोर संदीप कुमार ललवानी की को-स्पॉन्सरशिप में किया जा रहा है जिसके अंतर्गत  शनिवार को बैडमिंटन के मुकाबले खेलें जाएंगे।

जय के सदस्यों ने बताया समाज को एक मंच पर लाना, खेल भावना को प्रोत्साहित करना एवं स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है।