Movie prime

जमीअत उलमा-ए-हिंद बीकानेर द्वारा तीसरा नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित

 
,,
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर।आज 25 जनवरी को जमीअत उलमा-ए-हिंद शाखा बीकानेर की ओर से जनसेवा एवं मानवता के उद्देश्य से तीसरे नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, मुस्तफा मस्जिद के पास, चूंगी चौकी क्षेत्र में किया गया। इस शिविर में कुल 62 लोगों ने पहुँचकर नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।
शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, HbA1c, ऑक्सीजन लेवल, कोलेस्ट्रॉल, थायरॉइड एवं BMI जैसी आवश्यक जाँचें पूरी तरह नि:शुल्क की गईं।
इस अवसर पर डॉ. वीर बहादुर सिंह, डॉ. आयुष एवं डॉ. जितेंद्र ने अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान कीं।
वहीं लैब जाँच कार्य में लैब टेक्नीशियन विक्रम सांखला, रणजीत सिंह, अमित शर्मा एवं मोहम्मद इरफान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सेवाएं दीं।
इस मौके पर हाफिज अजमल साहब, रिजवान खन्ना, सैयद हनीफ मास्टर जी, पूर्व पार्षद हसन अली गौरी, सैयद मोहम्मद हारून, सैयद इमरान, हाफिज आशिक, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद आसिफ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
जमीअत उलमा-ए-हिंद शाखा बीकानेर के महासचिव मौलाना मोहम्मद इरशाद कासमी ने बताया कि जमीअत इस तरह की सामाजिक एवं मानवीय सेवाएं निरंतर करती रही है। अब तक जमीअ त उलमा-ए-हिंद शाखा बीकानेर की ओर से 17 रक्तदान शिविर आयोजित किए जा चुके हैं।
शिविर के समापन पर जमीअत उलमा-ए-हिंद की ओर से डॉक्टर वीर बहादुर सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
उपस्थित नागरिकों ने इस जनसेवात्मक पहल की सराहना करते हुए जमीअत उलमा-ए-हिंद शाखा बीकानेर का आभार व्यक्त किया।।