Movie prime

अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर श्रमिक संघ का धरना-प्रदर्शन, समस्याओं के समाधान की मांग,बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सौंपा ज्ञापन
जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ के आह्वान

 
,,
THE BIKANER NEWS:- दिनांक 6 मई 2026 को अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित की और कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री श्री दिलीप कुमार व्यास, भारतीय मजदूर संघ बीकानेर के जिला मंत्री श्री नवीन स्वामी, सेवानिवृत्त संघ के महामंत्री एवं बीकानेर वृत के संरक्षक श्री रघुनाथ सोलंकी, डिस्कॉम संयुक्त महामंत्री श्री सुरेश शर्मा, जिला अध्यक्ष श्री संजय देवड़ा, जिला महामंत्री श्री निर्मल कुमार देवड़ा, संयुक्त कोषाध्यक्ष श्री अशोक भाटी, कोषाध्यक्ष श्री मनीष पारीक, मंत्री श्री संदीप सहारण, प्रचार मंत्री श्री पुरखाराम, श्री सुनील मेघवाल, श्री गिरवर सिंह, श्री योगेश मेघवाल, श्री दीपचंद चांवरिया, श्री जितेंद्र राणा, उपाध्यक्ष श्री मदन सिंह, श्री निर्मल स्वामी, उपाध्यक्ष श्री विजय सिंह, जिला सह मंत्री श्री सुरेंद्र शर्मा, श्री बृजरत्न देवड़ा, डिस्कॉम कार्य समिति सदस्य श्री विकास, सह-संगठन मंत्री श्री मनीराम, श्री पृथ्वीराज गहलोत एवं कार्यसमिति सदस्य श्री पवन कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
धरना-प्रदर्शन के दौरान संघ पदाधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और शीघ्र समाधान की मांग की।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री श्री दिलीप कुमार व्यास ने कहा कि “कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों का समाधान नहीं होने के कारण मजबूरन यह आंदोलन करना पड़ रहा है। यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो संघ आगे और उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।”
वहीं जिला अध्यक्ष श्री संजय देवड़ा ने कहा कि “सभी कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को शीघ्र सकारात्मक कदम उठाने चाहिए, ताकि कार्य व्यवस्था प्रभावित न हो।”