दशम को रामदेवरा में होगा महाप्रसाद का आयोजन
Aug 19, 2025, 11:17 IST
बीकानेर। आगामी बाबा रामदेव मेलेके अवसर पर शहर में पैदल यात्रियों की आवाजाही शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही पैदल यात्रियों के लिए मार्ग में जगह-जगह सेवादार भी अपनी सेवाएं देने को आतुर हैं। बाबा रामदेव मंदिर रामदेवरा के पास भादवा की दशम को कड़ाई का महाप्रसाद का आयोजन करता आ रहा हे, इस साल दिनांक 2/9/2025 को आयोजित होगा जिसमे संपूर्ण बीकानेर की जनता का प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग मिलता रहता है जिसमे हजारों भक्त प्रसाद ग्रहण करने पहुंचते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं। बीकानेर से बाबा रामदेव मंदिर में होने वाली कड़ाई में अनेक भक्त अपनी सेवाएं देते हैं। आज समिति कि वार्षिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें विश्वेश्वर जी हर्ष मदन पुरोहित सूरदासानी, घनश्याम पुरोहित, सुरेंद्र कुमार व्यास, राज कुमार व्यास, शिव कुमार पुरोहित, सूर्य प्रकाश व्यास, मुकेश पुरोहित, हरिमोहन पुरोहित, नृसिंह दास व्यास, प्रह्लाद व्यास, मदन पुरोहित, विनोद व्यास, चन्द्र प्रकाश रंगा, दाऊ लाल पुरोहित, विष्णु ओझा, रमेश पुरोहित,युवराज व्यास और विशाल आचार्य,यदुनंदन ने भाग लेते हुए इस। वर्ष होने वाले कड़ाई प्रसाद वितरण संबंधी मिटिग आहूत की।