दीपावली के दौरान ट्रोमा केंद्र में मारवाड़ जन सेवा समिति की रहेगी विशेष सेवाएं
Oct 9, 2025, 21:33 IST
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, मारवाड़ जन सेवा समिति द्वारा दीपावली के मद्देनजर पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक विशेष सेवाएं दी जाएंगी। इस संबंध में समिति पदाधिकारियों ने गुरुवार को ट्रोमा सेंटर के सीएमओ डॉ एलके कपिल से मुलाकात की और अनुमति के लिए पत्र दिया गया।
समिति अध्यक्ष रमेश व्यास ने बताया कि समिति द्वारा गत 16 वर्षों से लगातार दीपावली पर विशेष सेवाएं दी जा रही हैं। इस बार भी समिति की टीम राउंड द क्लॉक मौजूद रहेगी। अध्यक्ष ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान पटाखों से जलने वाले व्यक्ति को कम से कम समय में उपचार उपलब्ध हो सके, इसके लिए समिति के सदस्यों द्वारा हरसंभव प्रयास किए जाते हैं। इस दौरान मुनीराम सोनी, विनोद पांडे, महेंद्र चावरिया, हरि किशन सिंह राजपुरोहित सहित विभिन्न लोग मौजूद रहे।