विधायक जेठानंद व्यास निभा रहे वादा इस दिन सर्व समाज की 114 बेटियों को देंगे 11-11 हजार की शगुन राशि
Updated: Feb 20, 2026, 17:43 IST
THE BIKANER NEWS'बीकानेर। बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास अपनी घोषणा को साकार करते हुए आगामी 22 फरवरी को सर्व हिंदू समाज की 114 नवविवाहित कन्याओं को शगुन राशि का वितरण करेंगे। '
माता-पिता की स्मृति में गठित ट्रस्ट से सहयोग
ट्रस्ट के अध्य्क्ष कमल किशोरा व्यास ने बताया कि विधायक व्यास ने 'पुष्करणा ओलंपिक' (10 फरवरी) के दौरान अपने माता-पिता के नाम पर बने ट्रस्ट के जरिए यह घोषणा की थी। उन्होंने वादा किया था कि इस सावे में विवाह बंधन में बंधने वाली प्रत्येक बेटी को 11-11 हजार रुपए की राशि भेंट की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य बेटियों के प्रति सम्मान व्यक्त करना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। शिवकुमार मोहन प्यारी जन कल्याण ट्रस्ट' के माध्यम से आयोजित यह कार्यक्रम पुष्करणा भवन में दोपहर 1:15 बजे आयोजित किया जाएगा।

