विधायक व्यास ने इस विद्यालय के लिए की 15 लाख रुपये की घोषणा
Updated: Mar 25, 2026, 20:35 IST
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बारहगुवाड़ में आज 25 मार्च 2026 को “आशा” कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय समान परीक्षा परिणाम की घोषणा एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक मान जेठानंद जी व्यास उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बोर्ड परीक्षा, गृह परीक्षा, NSS, व्यावसायिक शिक्षा एवं खेलकूद सहित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली लगभग 200 बालिकाओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विनिता तंवर ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) अनिल जी बोड़ा ने भी छात्राओं का मार्गदर्शन किया।
इस दौरान विधायक द्वारा विद्यालय विकास के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा भी की गई, जिससे विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
कार्यक्रम में SDMC सदस्य, शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं। मंच संचालन कृष्णा आचार्य व कार्यक्रम संचालन अरविंद पुरोहित द्वारा किया गया।