Movie prime

बीकानेर में शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की मासिक बैठक सम्पन्न, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

बीकानेर में शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की मासिक बैठक सम्पन्न, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित
 
,,
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, 29 मार्च। स्थानीय श्यामोजी वंशज मूंधाड़ा सेवगो की बगेची में शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद भोजक ने की। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बीकानेर संभाग अध्यक्ष एडवोकेट दिलीप सेवग ने बताया कि आगामी 8 अप्रैल को क्रांतिकारी वीर मंगल पांडे की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगल पांडे सर्किल पर कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। बैठक में आये अन्य प्रस्तावों में पूर्व महापौर श्री भवानी शंकर शर्मा की स्मृति में स्वीकृत हुए मार्ग व प्रतिमास्थल तथा स्वतंत्रता सेनानी स्व. श्री गंगादास कौशिक स्मृति में स्वीकृत हुए मार्ग के अधुरे कार्याे को जल्द करवाना, सामुहिक विवाह व परिचय सम्मेलन, बच्चों के लिए एंवेन्चर एक्टीवीटी करवाना प्रमुख रहें। 
बैठक में समाजसेवी व प्रमुख व्यवसायी बजरंग लाल जी मास्टर जी, आर.के. शर्मा, बनवारीलाल पांडे, रविन्द्र शर्मा, मनोज शर्मा, दयाशंकर शर्मा, नितिन वत्सस राजेश शर्मा, जुगल किशोर सेवग व निलेश शर्मा,उपस्थित हुए। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री विनोज भोजक ने कहा कि समाजिक जागरूकता के लिए नियमित रूप से ऐसी मासिक बैठकों का आयोजन होना आवश्यक है, तथा समाज के सरकारी, प्राईवेट कर्मचारी, विभिन्न सर्विस सेक्टर व व्यवसाय से जुडें़ लोगों की सूची बनाकर जानकारी समाज हित में सभी को उपलब्ध करवायी जायें।
बैठक की समाप्ति पर समाज के वर्ष 2026 की विभिन्न परिक्षाओं में उतीर्ण हुए शाकद्वीपीय समाज के बच्चों को बधाई व माह मार्च में दिवंगत हुए सामाजिक बंधंओ को श्रद्धाजंलि दी गयी।