श्री कोलायत: डॉ. बी.आर. अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह के पोस्टर का विमोचन, सर्व समाज ने लिया भाग
आयोजन समिति के आशीष कांटिया ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे आगामी जयंती समारोह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारकर इस आयोजन को ऐतिहासिक और सफल बनाएं।
समिति के जगदीश ढाल ने बाबा साहेब के विचारों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके विचार सर्व समाज के हितों से सरोकार रखते हैं। उन्होंने कहा, "बाबा साहेब ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने ताउम्र पिछड़ों, वंचितों और महिलाओं के हितों को हमेशा प्राथमिकता दी। आज उनके विचारों को समाज में प्रसारित किए बिना समाज आगे नहीं बढ़ सकता है, इसलिए ऐसे महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने की महत्ती आवश्यकता है।"
कार्यक्रम में डूंगरराम गंढेर ने महिला सशक्तिकरण में डॉ. अंबेडकर के अभूतपूर्व योगदान को याद किया। उन्होंने महिलाओं से विशेष अपील की कि वे इस जयंती कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
पोस्टर विमोचन में इनकी रही उपस्थिति:
इस गरिमामयी समारोह में जीवणराम सुंबरा, रूघाराम हिंगडा, अशोक बांदडा, भंवर सियाना, वेदप्रकाश थालौड़, रामचंद्र आचार्य, ओमप्रकाश जाट, सुखदेव सोनी, मुकेश जोशी, घनश्याम साध, रेवंतसिंह, ललित माली, मूलनाथ, महेंद्र पंवार, ब्रजमोहन सुंबरा, अनिल, रूपाराम ढाल, संस्करण कटारिया, रवि सुंबरा, महेश पंवार, दीनू पंवार, जीतू कोटडी, बलदेव ढाल, दीपक, मेघराज, मदनलाल, सुशील और हरिकिशन ढाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

