Movie prime

कैलिबर शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी की मुस्कान बोथरा ने जीता रजत पदक

 
,,

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। सीबीएसई वेस्ट ज़ोन शूटिंग प्रतियोगिता 2026-27 में कैलिबर शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी, बीकानेर के निशानेबाजों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शहर और अपने विद्यालय का नाम रोशन किया।

12 वर्षीय जुड़वां बहनों मुस्कान बोथरा और महक बोथरा ने अंडर-14 वर्ग में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। मुस्कान बोथरा ने 376 अंक अर्जित कर रजत पदक जीता और सीबीएसई राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं।

महक बोथरा ने भी अंडर-14 वर्ग में 365 अंक अर्जित कर पांचवां स्थान प्राप्त किया तथा सीबीएसई राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं।

आध्या बिश्नोई ने अंडर-17 वर्ग में 373 अंक अर्जित कर चौथा स्थान प्राप्त किया और सीबीएसई राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुईं।

वहीं, मयंक ने प्रांतीय स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। मयंक ने आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।

इन खिलाड़ियों की उपलब्धियों से कैलिबर शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी, बीकानेर में हर्ष का माहौल है। अकादमी के प्रशिक्षक सुनील कुमार जाट और प्रियंका कुमारी सहित अभिभावकों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।