बीकानेर के समग्र विकास में नहीं छोड़ी जायेगी कसर :- कलक्टर जैन
पचीसिया ने की कलक्टर जैन से औद्योगिक विकास के पहलुओं पर चर्चा
Apr 11, 2026, 21:51 IST
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, सचिव वीरेंद्र किराडू, संयुक्त सचिव श्यामसुन्दर सोनी, राजीव शर्मा, अरविंद चौधरी एवं पिंटू राठी ने जिला कलक्टर निशांत जैन से मिलकर बीकानेर के औद्योगिक व व्यापारिक विकास के मुद्दों पर चर्चा की | अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र स्थित 1 लाख 32 हजार मीटर का भूखंड है | जो कि वर्ष 2002 से बंद पड़ा है | तिलम संघ की रिक्त भूमि पापड़, भुजिया, बड़ी व नमकीन जैसे उद्योगों की फ़ूड जोन की स्थापना के लिए उचित स्थान है | इसमें तकरीबन 75 से 90 लघु उद्योग की इकाइयां आसानी से स्थापित हो सकती है | इससे शहरी क्षेत्रों में स्थापित लघु उद्योगों को भी इकाई स्थापना के लिए उचित स्थान मिल सकेगा | साथ ही बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र एवं करणी औद्योगिक क्षेत्र की लिंक रोड़ पर रेलवे फाटक है जो करीब करीब दिनभर में 35 से 40 बार बंद होता है जिस कारण से करणी व बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र की राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय औद्योगिक इकाइयों के कारोबार में फाटक खुलने की प्रतीक्षा में समय का बहुत नुकसान होता है | इस समस्या का समाधान करवाने हेतु इस मार्ग पर ओवरब्रिज बनवाने की अनुशंसा रीको चेयरमेन से की जाए | साथ ही रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र की रोड़ नंबर 5 पर बने डिवाइडर जो कि जगह जगह से टूट चुके हैं इन डिवाइडर को रिपेयरिंग करवाते हुए इसकी ऊंचाई बढाई जाए तथा सड़क को रिपेयर करवाते हुए उचित विद्युत व्यवस्था बहाल करवाई जाए तथा रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र की रोड़ नंबर 5 से चोपड़ा कटला तक के मार्ग पर दोनों और सड़क का सौन्दर्यकरण करवाते हुए आवागमन सुलभ करवाया जाए |

