सावन एवं गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर We Are Foundation द्वारा वृक्षारोपण अभियान आयोजित
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। सावन मास की शुरुआत एवं गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर We Are Foundation द्वारा शिवबाड़ी स्थित लालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भव्य वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान संस्था के सदस्यों ने अशोक, नीम सहित कई प्रकार के छायादार एवं पर्यावरण संरक्षण में सहायक पौधों का रोपण किया तथा उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया।
इस अवसर पर फाउंडर, डायरेक्टर एवं अध्यक्ष अर्चना सक्सेना गोयल ने कहा कि "एक वृक्ष केवल पौधा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए शुद्ध वायु, हरियाली, जल संरक्षण और स्वस्थ जीवन का अमूल्य उपहार है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।"
कार्यक्रम में संस्था की ओर से को डायरेक्टर अलका पारीक, रेणु अरोड़ा, प्रेमलता खनेजा , दिया शर्मा, कॉर्डिनेटर मुस्कान खत्री एवं पूजा सोनी , ममता भाटिया ,तनिषा भाटिया, ख्वाईश भाटिया,सहित अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
संस्था के सभी सदस्यों ने सहमति जताई कि वृक्ष पृथ्वी का श्रृंगार हैं। ये हमें प्राणवायु, छाया, फल, औषधियाँ तथा प्राकृतिक संतुलन प्रदान करते हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में अधिक से अधिक वृक्षारोपण ही पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी माध्यम है।

