Movie prime

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बारहगुवाड़ में हुआ भव्य आयोजन

 
,,

THE BIKANER NEWS:/बीकानेर, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बारहगुवाड़, बीकानेर में विभिन्न देशभक्ति एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रातः 8:30 बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी की अगुआई बीकानेर के लोकप्रिय विधायक श्री जेठानंद व्यास एवं शाला प्रधानाचार्य श्रीमती विनीता तंवर ने की। प्रभात फैरी को विधायक श्री जेठानंद व्यास ने तिरंगा दिखाकर रवाना किया और विधायक व्यास पैदल ही प्रभात फैरी का हिस्सा रहे विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रभात फेरी में भाग लिया। प्रभात फेरी विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर नत्थूसर गेट, बारहगुवाड़ एवं साले की होली मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में पहुंची। प्रभात फैरी पर अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा की गई छात्राओं ने देशभक्ति नारों एवं संदेशों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं स्वतंत्रता के मूल्यों का संदेश दिया।
इसके पश्चात प्रातः 10:00 बजे विद्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर के भामाशाह एवं समाजसेवी श्री राजेश जी चूरा एवं श्री बलवीर सिंह जी रहे। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं अन्य रंगारंग कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गईं।
इस अवसर पर **विद्यालय के एसडीएमसी सदस्य एवं भामाशाह प्रेरक श्री महेंद्र जी किराडु तथा **शाला प्रधानाचार्य श्रीमती विनीता तंवर द्वारा विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों के संबंध में विचार व्यक्त किए गए। वक्ताओं ने छात्राओं को स्वतंत्रता के महत्व, राष्ट्रप्रेम एवं अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
मंच का संचालन श्रीमती कृष्णा आचार्य एवं मुकेश जी जवेरीया ने किया तथा कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्था सभी स्टाफ ने मिलकर की  । कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक चेतना की भावना को सुदृढ़ करना रहा।