Movie prime

अगस्त क्रांति दिवस पर बीकानेर में गूंजा जनमन का संदेश, कांग्रेस सेवादल की पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

 
,,

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर कांग्रेस सेवादल बीकानेर की ओर से रविवार को जनमन पदयात्रा का आयोजन किया गया। कोटगेट से शुरू हुई पदयात्रा पब्लिक पार्क स्थित इंदिरा गांधी मूर्ति स्थल पहुंची। पदयात्रा में कांग्रेस सेवादल के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पदयात्रा में स्वतंत्रता आंदोलन की परंपरा और देशभक्ति की भावना से प्रेरित अनेक श्वेत वस्त्रधारी कार्यकर्ता विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। हाथों में तिरंगा लिए कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला ने कहा क़ी भारत राष्ट्र की नींव आंदोलन से ही रखी गई थी, भारत की आजादी का आंदोलन विश्व की ऐतिहासिक धरोहर है। यदि यह आंदोलन सफल नहीं होता तो देश अभी गुलामी भोग रहा होता। I इस आंदोलन के सफलता की पटकथा कांग्रेस विचारधारा के बूते ही संभव हो पाई थी। सेवादल कांग्रेस पार्टी का एक मूल संगठन है इसीलिये सेवादल द्वारा इसे पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया गया है। प्रदेश पदाधिकारी केशरा राम ने कहा कि बीकानेर संभाग में सेवादल नए रूप में निरन्तर सक्रिय है, आने वाले समय में हम समर्पण भाव से काम करते हुए कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। सुखदेव नाथ प्रदेश सचिव ने सेवादल को कांग्रेस का मूल संगठन बताया और कहा कि भारत की राजनीति में इसका महत्व बना रहेगा। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जनमन पदयात्रा के दौरान अगस्त क्रांति के शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद करते हुए राष्ट्रहित, लोकतंत्र और सामाजिक एकता के प्रति संकल्प व्यक्त किया गया।

कांग्रेस सेवा दल बीकानेर के अध्यक्ष अनिल व्यास ने समापन स्थल पर कहा कि 9 अगस्त से महात्मा गांधी द्वारा किए गए आह्वान के दौरान पूरे आंदोलन में विशेष बात यह रही कि सभी धर्म संप्रदायों के लोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देश को आजादी दिलाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में जिस तरह से धर्म के नाम पर देश को बांटने का प्रयास किया जा रहा है, इसका कांग्रेस सेवादल पुरजोर विरोध करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली में पूरे देश से जो जन सैलाब युवाओं के साथ सरकार के खिलाफ खड़ा है, उसमें कांग्रेस सेवादल भी अपना योगदान देने के लिए लगातार प्रयासरत है।

कांग्रेस सेवादल के संघठन महासचिव मनोज व्यास     ने कहा कि जनमन पदयात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और देश के प्रति जिम्मेदारी का भाव जगाने का संकल्प है। 
मुमताज़ शेख जिला प्रभारी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को आभार व्यक्त किया। मीडिया प्रभारी वंदना गुप्ता, रामदेव कलवानी,निर्मला चांवरिया, अंजू पारख शहर, देहात महिला अध्यक्ष कांग्रेस पार्षद जुलेखा, मंजू गोस्वामी, मण्डल अध्यक्ष मुकेश जोशी, लक्ष्मण व्यास, हंसराज विश्नोई शहर कार्यकारिणी से जावेद कादरी, मुरली पन्नू,जगन पुनिया, पाठा महाराज,अनिल तंवर, कार्तिक पारीक, मदन कूकना, हरि राम जाट और राजा काका ने अपने कार्यकर्ताओ के साथ शामिल होकर महती भूमिका निभाई l