Movie prime

शनि जयंती पर पवनपुरी स्थित शनिचर मंदिर में होंगे धार्मिक आयोजन

 
,,
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर। शनि जयंती के पावन अवसर पर पवनपुरी स्थित शनिचर मंदिर में शुक्रवार, 16 मई 2026 को भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति एवं पुजारियों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में दिनभर पूजा-अर्चना, हवन एवं महाआरती के साथ रात्रिकालीन भव्य जागरण का आयोजन होगा।

मंदिर के पुजारी पं. कैलाश भार्गव एवं किशन भार्गव ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7 बजे गणेश पूजन से होगी। इसके पश्चात तेल अभिषेक, हवन एवं भंडारे का आयोजन किया जाएगा। शाम को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा तथा रात्रि में महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन होगा।

उन्होंने बताया कि रात्रिकालीन भव्य जागरण में दिल्ली की प्रसिद्ध मनोरंजन रिया एंड टीम द्वारा आकर्षक झांकियों एवं भजन प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

**कार्यक्रम इस प्रकार रहेंगे —**

* गणेश पूजन : प्रातः 7:00 से 8:00 बजे तक
* तेल अभिषेक : प्रातः 8:00 से 8:30 बजे तक
* हवन : प्रातः 8:30 से 10:00 बजे तक
* भंडारा : प्रातः 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक
* छप्पन भोग : सायं 6:00 बजे
* महाआरती : रात्रि 8:00 बजे
* महाप्रसादी : रात्रि 8:30 बजे से
* भव्य जागरण एवं झांकियां : रात्रि में

कार्यक्रम स्थल — शनिचर मंदिर, नागणेचीजी रोड, पवनपुरी, बीकानेर।