सोमवती अमावस्या पर जोड़बीड़ भैरवनाथ स्माइल फाउंडेशन ने की लस्सी सेवा
Jun 16, 2026, 00:06 IST
बीकानेर। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर जोड़बीड़ भैरवनाथ स्माइल फाउंडेशन द्वारा पीबीएम अस्पताल के जनाना अस्पताल के बाहर सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों के परिजनों एवं आमजन को गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से ठंडी लस्सी वितरित की गई।
फाउंडेशन के सदस्यों ने श्रद्धा और सेवा भाव के साथ सैकड़ों लोगों को लस्सी पिलाकर मानव सेवा का संदेश दिया। भीषण गर्मी के बीच इस पहल से लोगों को काफी राहत मिली और उन्होंने संस्था के इस प्रयास की सराहना की।
संस्था द्वारा समय-समय पर सामाजिक सरोकार से जुड़े सेवा कार्य किए जाते हैं तथा प्रत्येक रविवार को भी नियमित रूप से जनसेवा का कार्य जारी रहता है।
इस सेवा कार्य में मेघराज जी गहलोत सहित उनकी पूरी टीम का सराहनीय सहयोग रहा। संस्था के सदस्यों ने कहा कि आगे भी इसी प्रकार जरूरतमंदों की सेवा का सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।

