Movie prime

बीकानेर ग्रामीण ब्लॉक में धर्मगुरुओं एवं प्रभावशाली व्यक्तियों की आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित

 
,,
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर, 19 फरवरी।बीकानेर ग्रामीण ब्लॉक में नियमित टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा अभियान में समाज के प्रभावशाली व्यक्तियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दिशा समाज सेवी संस्था के तत्वाधान में टी.बी. क्लीनिक, बीकानेर के प्रशिक्षण भवन में धर्मगुरुओं एवं प्रभावशाली व्यक्तियों की एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य समुदाय को टीकाकरण के महत्व से अवगत कराना, जीरो-डोज़ बच्चों की पहचान सुनिश्चित करना, सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ बनाना तथा टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों का प्रभावी निराकरण करना रहा। वक्ताओं ने बताया कि समय पर टीकाकरण बच्चों को गंभीर एवं जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है और इसके लिए समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम में ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील जैन, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के एसएमओ डॉ. अनुरोध तिवारी, WHO मॉनिटर सावन कुमार, जिला क्षय निवारण अधिकारी डॉ. सी.एस. मोदी, बाल विकास परियोजना अधिकारी नवरंग लाल मेघवाल, बीपीएम ऋषिकला, ब्लॉक हेल्थ सुपरवाइजर डॉ. सुरेश तथा पंचायत समिति बीकानेर के अतिरिक्त विकास अधिकारी दिनेश पालीवाल उपस्थित रहे।
इस अवसर पर डॉ. सुनील जैन ने टीकाकरण से बचाव योग्य रोगों एवं बीकानेर ग्रामीण ब्लॉक में वर्तमान टीकाकरण कवरेज की स्थिति पर विस्तृत जानकारी साझा की। डॉ. अनुरोध तिवारी ने टीकाकरण को बढ़ावा देने में धर्मगुरुओं एवं इन्फ्लुएंसर्स की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इनके माध्यम से समुदाय में सकारात्मक संदेश तेजी से प्रसारित किया जा सकता है।
WHO मॉनिटर सावन कुमार ने बच्चों को 11 गंभीर बीमारियों से बचाव हेतु लगाए जाने वाले विभिन्न टीकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
जिला क्षय निवारण अधिकारी डॉ. सी.एस. मोदी ने टीकाकरण के व्यापक लाभों पर प्रकाश डाला। वहीं बाल विकास परियोजना अधिकारी नवरंग लाल मेघवाल ने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना 2.0 तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
दिशा RCDSSS अजमेर की ओर से जिला समन्वयक सलमान खान, ब्लॉक समन्वयक सुखजीत कौर, रोहित पालीवाल, शिव शंकर एवं मैना ने टीकाकरण के महत्व एवं जीरो-डोज़ बच्चों की पहचान संबंधी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की।
अंत में यूनिसेफ समर्थित जीरो-डोज़ टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला समन्वयक सलमान खान ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी धर्मगुरुओं एवं प्रभावशाली व्यक्तियों ने अपने-अपने क्षेत्र में नियमित टीकाकरण को बढ़ावा देने तथा समुदाय को जागरूक करने का संकल्प