मास्टर प्लान में सुविधाओं के विस्तार हेतु पचीसिया ने मंत्री झाबर सिंह खर्रा को दिया ज्ञापन
Jun 3, 2026, 17:02 IST
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, उपाध्यक्ष अशोक सुराणा एवं राजीव शर्मा ने राजस्थान सरकार द्वारा जारी मास्टर प्लान में और अधिक सुविधाओं के विस्तार हेतु नगरीय विकास और स्वायत्त शासन विभाग मंत्री झाबर सिंह खर्रा को ज्ञापन सौंपा | ज्ञापन में बताया गया कि नगरीय क्षेत्रों के सुनियोजित विकास के लिए विभाग द्वारा दिनांक 14.10.2024 को भू-उपयोग परिवर्तन के अधीन नियंत्रण हेतु भू-उपयोग नियंत्रण हेतु विकास प्रोत्साहन एवं नियंत्रण उपविधियां अधिसूचना जारी की गई थी जो कि वर्तमान में लागू है | राज्य सरकार की विकास नीतियों को ध्यान में रखते हुए जारी अधिसूचना में संसोधन किया जाता है तो नगरीय क्षेत्रों के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों का भी समग्र विकास संभव हो सकेगा क्योंकि भारत देश की अर्थव्यवस्था में एक बड़ा हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों से ही प्राप्त होता है | अधिसूचना में प्रस्तावित संसोधन करते हुए वाणिज्यक अनुमत गतिविधियों जैसे पेट्रोल पम्प, फ्यूल फिलिंग स्टेशन, इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन, बैंक एवं अन्य वित्तीय संस्थान रेस्टोरेंट के साथ साथ सामान्य वाणिज्यिक, सुविधाजनक दुकाने, इनफॉर्मल शोपिंग, व्यावसायिक योजना, कमर्शियल कोम्प्लेक्स, ऑफिस कोम्प्लेक्स, आई.टी. ऑफिस, एटीएम, मेरिज पार्टी लोन, बेंक्वेट हॉल, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, थोक व्यापार को भी सम्मिलित किया जाना चाहिए इससे व्यावसायिक क्षेत्र में विस्तार के साथ साथ क्षेत्रीय निगम तथा प्राधिकरण को भारी राजस्व की प्राप्ति होगी | साथ ही अनुमत्त गतिविधियों में होटल, गेस्ट हाऊस के साथ साथ रिसोर्ट, मोटल तथा पर्यटन विभाग द्वारा पंजीकृत प्रोजेक्ट को भी इनमें शामिल किया जाए | साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर, ट्रक टर्मिनल, बस टर्मिनल में अनुमत श्रेणी में पेट्रोल पम्प, फ्यूल फिलिंग स्टेशन, इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के साथ साथ क्लिनिक, डिस्पेंसरी, डायग्नोस्टिक सेंटर, क्लिनिकल लेबोरेट्री, डे केयर सेंटर, होम्योपेथी/आयुर्वेदिक हेल्थ सेंटर, योगा सेंटर, नेचुरोपैथी सेंटर के साथ साथ लाइब्रेरी, अनाथालय, वृद्धाश्रम, धर्मशाला, सामुदायिक भवन, धार्मिक भवन आदि भी अनुमत्त श्रेणी में डाले जाएं | इसके साथ साथ परिधि नियंत्रण क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र में सम्मिलित शैक्षणिक सुविधाओं में सेकेंडरी/सीनियर सेकेंडरी शिक्षा एवं समकक्ष शैक्षणिक सुविधाओं के अलावा क्रेच, नर्सरी, प्राइमरी स्कूल, बी.एड. कॉलेज, आईटीआई तकनिकी प्रशिक्षण केंद्र, कोचिंग संस्था, नर्सिंग कॉलेज एवं समकक्ष शैक्षणिक सुविधाएं, सामान्य डिग्री कॉलेज, इंजीनियरिंग/मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय जैसी सुविधाओं को अनुमत्त श्रेणी में लाया जाए | साथ ही चिकित्सा सुविधाओं में अनुमत्त निजी चिकित्सालय/डिस्पेंसरी/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 20 बैड से अधिक का अस्पताल के साथ साथ इस श्रेणी में क्लिनिक, डिस्पेंसरी, डायग्नोस्टिक सेंटर, क्लिनिकल लेबोरेट्री, डे केयर सेंटर, होम्योपेथी/आयुर्वेदिक हेल्थ सेंटर, योगा सेंटर, नेचुरोपैथी सेंटर, नर्सिंग होम, हॉस्पिटल आदि को भी सम्मिलित किया जाए ताकि आमजन को इसका समुचित लाभ मिल सके | वर्तमान में केंद्र व राज्य में डबल इंजन की सरकार है और ग्रामीण क्षेत्रों में परिधि के विस्तार से देश व राज्य की अर्थव्यवस्था के साथ साथ रोजगार के नए मार्ग भी सृजित होंगे तथा ग्रामीण क्षेत्रों की परिधि में विकास को बढावा मिलने के साथ साथ मूल्य संवर्धन व स्थानीय रोजगार के सृजन के साथ साथ राज्य की उन्नति का मार्ग भी प्रशस्त होगा |

