पंडित श्री बद्री प्रसाद व्यास मेमोरियल ट्रस्ट की पहल: 30 अगस्त को बीकानेर में निःशुल्क फिजियोथैरेपी कैंप
बीकानेर। आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से पंडित श्री बद्री प्रसाद व्यास मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा 30 अगस्त 2026 को बीकानेर में एक दिवसीय निःशुल्क फिजियोथैरेपी कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप व्यास एडवोकेट लॉ चैंबर, जस्सूसर गेट के बाहर, बीकानेर में आयोजित होगा।
कैंप में बेंगलुरु से आए विशेषज्ञ फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. आदित्य कांत व्यास (पीटी) अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान करेंगे। डॉ. व्यास मस्कुलोस्केलेटल, खेल संबंधी समस्याओं एवं सर्जरी के बाद पुनर्वास के क्षेत्र में विशेषज्ञ हैं।
आयोजकों के अनुसार, कैंप में मरीजों को निःशुल्क परामर्श के साथ पीठ दर्द, घुटनों के दर्द, कंधे के दर्द सहित विभिन्न शारीरिक समस्याओं के लिए विशेष फिजियोथैरेपी संबंधी सलाह और उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा सर्जरी के बाद पुनर्वास, वरिष्ठ नागरिकों की गति एवं संतुलन का मूल्यांकन तथा दर्द प्रबंधन संबंधी सेवाएं भी प्रदान की जाएंगी।
कैंप का आयोजन रविवार, 30 अगस्त 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। ट्रस्ट ने शहरवासियों से इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

