चलती ट्रेन से गिरने पर यात्री की दर्दनाक मौत, जसोल माता के दर्शन कर लौट रहा था परिवार
बीकानेर। बीकानेर जिले के डूंगरगढ़ क्षेत्र के एक यात्री की चलती ट्रेन से गिरने के कारण दर्दनाक मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह परिवार के साथ जसोल माता के दर्शन कर बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस से बीकानेर लौट रहा था।
रेलवे पुलिस के अनुसार मृतक के साले कन्हैयालाल शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसके जीजा भगवतीप्रसाद (50) पुत्र भंवरलाल ब्राह्मण, निवासी रिड़ी, थाना डूंगरगढ़, जिला बीकानेर, अपने 11 वर्षीय भांजे और कन्हैयालाल के साथ बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस के एसी-2 कोच में आरक्षित सीट पर यात्रा कर रहे थे। तीनों जसोल माता के दर्शन कर वापस बीकानेर लौट रहे थे।
बुधवार दोपहर करीब 1:45 बजे ट्रेन के गोटन रेलवे स्टेशन से रवाना होने के बाद भगवतीप्रसाद कोच के बाथरूम की ओर गए। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे चलती ट्रेन से नीचे गिर गए।
घटना को देख सहयात्रियों ने तुरंत चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई। सूचना मिलने पर रेलवे स्टाफ और आरपीएफ मौके पर पहुंचे तथा घायल को तत्काल राजकीय चिकित्सालय, गोटन पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।