Movie prime

बीकानेर से अमरनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालु दल रवाना, सातवीं बार बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर उत्साह

 
,स

THE BIKANER NEWS:^बीकानेर, 29 जून। आस्था और अटूट विश्वास के केंद्र अमरनाथ यात्रा के लिए बीकानेर के श्रद्धालुओं का एक दल पूरी तरह तैयार है। भगवान भोलेनाथ के प्रति अपनी अनन्य भक्ति को समर्पित यह दल हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 30 जून को बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना होगा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 से लगातार जारी यह सिलसिला इस वर्ष सातवीं बार दोहराया जा रहा है।

भक्ति और उत्साह का संगम

​श्रद्धालुओं में बाबा बर्फानी की यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। यात्रा दल के सदस्यों ने साझा किया कि उन्हें पिछले 10 वर्षों से बाबा अमरनाथ के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है और इस वर्ष अपनी 7वीं यात्रा को लेकर वे अत्यंत उत्साहित और भावविभोर हैं। उन्होंने इस यात्रा को अपनी श्रद्धा और अटूट आस्था का प्रतीक बताया।

यात्रा दल के सदस्य

​इस आध्यात्मिक यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालु निम्नलिखित हैं:

  • आनंद पुरोहित
  • देवेंद्र व्यास
  • अशोक पुरोहित (कोलकाता)
  • अनुज पुरोहित
  • बंशी लाल व्यास
  • विनायक व्यास
  • दाऊ दयाल व्यास
  • मुकेश नाई

देश के लिए की प्रार्थना

​रवानगी से पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी से पूरे देश में सुख-समृद्धि, शांति और सभी के उत्तम स्वास्थ्य के लिए कामना की। यात्रा पर निकलते समय श्रद्धालुओं के मुख से "हर-हर महादेव! जय बाबा बर्फानी!" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया