कैलिबर शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
May 15, 2026, 21:39 IST
THE BIKANER NEWS:-दिल्ली में आयोजित 24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में कैलिबर शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अकादमी एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।
अकादमी के युवा शूटर पंकज जाट ने 10 मीटर एयर पिस्टल यूथ वर्ग में उत्कृष्ट निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए क्वालिफिकेशन राउंड में 587 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद फाइनल मुकाबले में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया।
वहीं अकादमी के शूटर रवि व्यास ने 10 मीटर एयर पिस्टल सीनियर मास्टर वर्ग (60 वर्ष से अधिक आयु) में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। विशेष बात यह रही कि रवि व्यास ने शूटिंग शुरू किए हुए अभी केवल 11 महीने ही हुए हैं, और इतने कम समय में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतना एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
अकादमी के कोच सुनील कुमार जाट बताया कि मुकेश धीरज बेनीवाल संदीप धायल साहिल नमित महेंद्र हिमांशु रवीन्द्र इसरवाल ने पुरुष वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया वहीं महिला वर्ग में आध्या, लावण्या , मुस्कान बोथरा ने शानदार प्रदर्शन किया