Movie prime

स्वच्छता जागरूकता के लिए पोस्टर, कविता, लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन

 
,,

सेठ भैरूदान करनानी। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेठ भैरूदान करनानी में ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट मदर एंड चाइल्ड के संयुक्त तत्वावधान में रेकिट के "डिटॉल बनेगा स्वच्छ इंडिया" कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पोस्टर, कविता, लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य विषय स्वच्छता रहा। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता, स्वास्थ्य, व्यक्तिगत साफ-सफाई एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विषयों पर आकर्षक पोस्टर, प्रेरणादायक कविताएँ, लेख तथा सुंदर चित्र प्रस्तुत किए। प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं ने स्वच्छता से जुड़ी समस्याओं को रचनात्मक ढंग से उजागर करते हुए उनके समाधान का संदेश भी दिया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रतिभा चावड़ा, उप-प्रधानाचार्या शारदा सुथार एवं मीना कंवर (ब्लॉक कोऑर्डिनेटर) ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपनी प्रतिभा का श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामाजिक उत्तरदायित्व और स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करती हैं।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई तथा विद्यार्थियों को अपने विद्यालय, घर एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प भी दिलाया गया।