श्रद्धाजंलि सभा व विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के आगोजन का पोस्टर विमोचन
Mar 31, 2026, 15:31 IST
THE BIKANER NEWS:-श्री डूंगरगढ़ अंचल के गौरव अमर शहीद हेतराम गोदारा की स्मृति में 1 अप्रैल को उनके पैतृक गांव सोनियासर में श्रद्धाजंलि सभा व विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। रक्तवीर सेवा संस्था बीकानेर टीम और ग्रामीणों द्वारा देशभक्ति के जोश के साथ जोर शोर से आयोजन की तैयारियां की जा रही है। मंगलवार को रक्तवीर सेवा संस्था बीकानेर टीम के अध्यक्ष रक्तवीर राजेश गोदारा और सचिव रक्तवीर ओंकारनाथ सिद्ध द्वारा बीकानेर के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मृदुल कच्छावा के कार्यालय में अमर शहीद हेतराम गोदारा के 8वें शहादत दिवस पर हो रहें इस आयोजन के लिए पोस्टर का विमोचन किया गया। रक्तवीर सेवा संस्था बीकानेर टीम के अध्यक्ष रक्तवीर राजेश गोदारा सचिव रक्तवीर ओंकारनाथ सिद्ध और शहीद के भाई राजाराम गोदारा ने बताया कि गांव सोनियासर में शहीद स्मारक पर बुधवार सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। पोस्टर विमोचन करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय मृदुल कच्छावा ने शहीद की स्मृति में जरूरतमंदों के लिए किए जाने वाले रक्तदान को देश सेवा व पीड़ित मानवता की सेवा में अमूल्य योगदान बताया। साथ ही रक्तवीर सेवा संस्था बीकानेर टीम कि प्रशंसा कि ।
क्षेत्र कि युवा शक्ति से शहीद को रक्तदान करके सच्ची श्रद्धाजंलि देने का आग्रह किया
क्षेत्र कि युवा शक्ति से शहीद को रक्तदान करके सच्ची श्रद्धाजंलि देने का आग्रह किया

