परशुराम जन्मोत्सव पर तीन दिन होंगे आयोजन,पोस्टर विमोचित
Apr 15, 2026, 22:37 IST
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर।परशुराम शोभायात्रा एवं समारोह समिति के बैनर तले भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष सुशील पंचारिया ने बताया कि 17 अप्रेल को एम एम ग्राउंड से शाम साढ़े चार बजे शोभायात्रा निकलेगी। जो नत्थूसर गेट,बारहगुवाड़,मोहता चौक,लखोटिया चौक,बिन्नाणी चौक,पारीक चौक होती हुई जस्सूसर गेट पर सम्पन्न होगी। इसके अलावा 18 अप्रेल को रतन बिहारी पार्क व एम एम ग्राउंड के पास स्थित परशुराम सर्किल पर दीपदान का कार्यक्रम है। 19 अप्रेल को बान्द्राबास स्थित परशुराम मंदिर में भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की जाएगी। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की आदमकद प्रतिमा सहित बैड बाजे होंगे। इस मौके पर पोस्टर का विमोचन किया गया। जिसमें वाई के शर्मा,देवीदत्त शर्मा,रवि कलवाणी,डॉ श्रीकांत व्यास,रजत दाधीच,मोहित जोशी,महेश ओझा,रविशंकर पुरोहित,लक्ष्मी पारीक भी मौजूद रहे।
2014 में हुई थी शुरूआत
रवि कलवानी ने बताया कि यह शोभायात्रा वर्ष 2014 से 2020 तक निरंतर आयोजित होती रही,परंतु कोरोना काल के कारण कुछ समय के लिए स्थगित करनी पड़ी। वर्ष 2025 से यह पुन: आरंभ किया गया। उन्होंने बताया कि बीकानेर का ब्राह्मण समाज सशक्त एवं प्रभावशाली है और यह शोभायात्रा न केवल एक वर्ग की,बल्कि समस्त सनातनधर्मियों की एकजुटता का प्रतीक होगी। जिसमें ब्राह्ण समाज के सभी जाति वर्ग के लोग शामिल होंगे।
किया जा रहा है जगह जगह प्रचार
शोभायात्रा भव्य व यादगार रहे इसके लिये समिति की ओर से प्रतिदिन प्रचार रथ सजातिय मोहल्लों में प्रचार कर रहा है और सामाजिक बंधुओं को शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है।