Movie prime

प्रभा बिस्सा को मिली पीएचडी की उपाधि, शिक्षा के क्षेत्र में किया महत्वपूर्ण शोध

 
,,

THE BIKANER NEWS:-बीकानेर।टांटिया विश्वविद्यालय, श्रीगंगानगर ने बीकानेर की श्रीमती प्रभा बिस्सा को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए पीएचडी (विद्यावाचस्पति) की उपाधि से सम्मानित किया है।

​श्रीमती बिस्सा ने अपना यह शोध कार्य डॉ. प्रीति ग्रोवर के कुशल निर्देशन में पूर्ण किया है। उनके शोध का मुख्य विषय "बीकानेर जिले के उच्च माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों के व्यक्तित्व गुणों एवं पारिवारिक संस्कारों का उनकी शैक्षिक निष्पत्ति पर प्रभाव का अध्ययन" रहा। अपने इस महत्वपूर्ण शोध के माध्यम से उन्होंने यह रेखांकित किया है कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन और सफलता में उनके पारिवारिक संस्कारों और व्यक्तिगत गुणों की कितनी अहम भूमिका होती है।

परिजनों और शुभचिंतकों में हर्ष की लहर

श्रीमती प्रभा बिस्सा, बीकानेर प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष जयनारायण बिस्सा की धर्मपत्नी हैं। श्रीमती बिस्सा की इस गौरवमयी अकादमिक उपलब्धि पर उनके परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने खुशी का इजहार किया है तथा उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने भी उनके इस शोध कार्य को विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण की दिशा में बेहद उपयोगी बताया है।