Movie prime

तिलकनगर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष पद पर प्रेम चंद जूनवाल नियुक्त

 
,,

बीकानेर। जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर (शहर) के अध्यक्ष श्री मदन गोपाल मेघवाल के निर्देशानुसार बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तिलकनगर मंडल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर श्री प्रेम चंद जूनवाल को नियुक्त किया गया है।

जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव श्री रमजान कच्छावा ने आदेश जारी करते हुए बताया कि श्री प्रेम चंद जूनवाल तिलकनगर मंडल के नए मंडल अध्यक्ष के रूप में संगठन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इस अवसर पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष श्री शेखर बारासा द्वारा पार्टी संगठन को दिए गए सहयोग एवं योगदान की सराहना करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया तथा उम्मीद जताई कि उनका सहयोग एवं मार्गदर्शन आगे भी पार्टी संगठन को निरंतर मिलता रहेगा।

जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर (शहर) ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श्री प्रेम चंद जूनवाल को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे संगठन को मजबूत करने, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने तथा आगामी निकाय चुनावों में पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए सक्रियता से कार्य करेंगे।