Movie prime

सूचना क्रांति के जनक थे राजीव गांधी - गोदारा

 
,,

लूनकरनसर ।कस्बे में बुधवार को कांग्रेस कार्यालय मे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वीं जयंती मनाई गई। जयन्ति समारोह मे पूर्व प्रधान गोविन्दराम गोदारा सहित आगतुंको ने राजीव गांधी के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजलि दी ।

पूर्व प्रधान गोविन्दराम गोदारा ने अपने सम्बोधन मे कहा कि राजीव गांधी भारत के पहले प्रधानमंत्री थे, जो देश को तरक्की की राह पर ले गए। उनके शासनकाल में संचार क्रांति, पंचायती राज, नारी सशक्तिकरण, सूचना व प्रौद्योगिक क्रांति जैसी तमाम योजनाए चलाई गई थी। उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने देश में सूचना क्रांति की नींव रखी। देश को उनका नेतृत्व लंबे समय तक मिलता तो विश्व पटल पर भारत की पहचान अलग होती । उन्होने कहा कि राजीव गांधी भारत के पहले प्रधानमंत्री थे, जो देश को तरक्की की राह पर ले गए।  

कार्यक्रम में राजपुरा हुड्डान सरपंच मोहनराम सारण राजेरा सरपंच चौरुराम  गोदारा पूर्व पंचायत समिति सदस्य भगवानराम गोदारा हरिराम मेघवाल, गोपालराम कुलड़िया पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष जय किशन स्वामी युवा नेता सद्दाम कुरैशी शंकरनाथ गौड़ जिला महासचिव सेवादल श्रवण गोदारा मनाफरसर शिक्षक प्रकोष्ठ ब्लाक अध्यक्ष कालूराम ज्याणी राजेंद्र बिश्रोई पूर्व उपसरपंच दीनदयाल मुद्गल युवा नेता प्रकाश कलकल संदीप,महबूब पड़िहार एडवोकेट लाल खा रामेश्वर खिलेरी भगत सिंह भादू मोहननाथ हंसराज थोरी हेतराम गोदारा कमलेश पूनिया रामनिवास जाखड़ सुरेंद्र वर्मा मदन सियाग रतीराम गोदारा मुखराम सियाग सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।