Movie prime

रक्तवीर सेवा संस्था बीकानेर टीम ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मनाई होली

 
,,
THE BIKANER NEWS:-बीकानेर:-
रक्तवीर सेवा संस्था बीकानेर टीम ने बांटे खुशियों के रंग श्री भीम वृद्धाश्रम में होली के शुभ अवसर पर बुधवार को रक्तवीर सेवा संस्था बीकानेर टीम ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के साथ होली मनाई। संस्था सदस्यों ने बुजुर्गों के जीवन में खुशियों के रंग भरने का प्रयास किया। संस्था सदस्यों ने गुलाल लगाकर, होली गीत गाकर और , भोजन खिलाकर उनके साथ खुशियां बांटीं। बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान देखकर संस्था सदस्यों में भी उत्साह दिखा। संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष रक्तवीर राजेश गोदारा ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। आईजी रेंज कार्यालय के ASI श्री विमलेश बिजारणियां ने बताया कि उनके जीवन में सम्मान, समय और स्नेह के रंग भरना ही सच्चे अर्थों में होली मनाना है। साथ हि कार्यक्रम में उपस्थित टिम के सभी सदस्यों ने यह संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी बुजुर्गों के साथ हर सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे। इस अवसर पर समिति के सदस्य रक्तवीर राजेश गोदारा, उपाध्यक्ष रक्तवीर अब्दुल कलाम, विकाश पूनिया राजस्थान पुलिस,कैलाश मुंड STF, अकरम भाटी,तय्यब अली,रजाक अली आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।