भीम वृद्धाश्रम में रमा बाई बुक बैंक द्वारा गर्म कंबल वितरण
Jan 13, 2026, 14:27 IST
बीकानेर। मुक्ता प्रसाद नगर स्थित भीम वृद्धाश्रम में आज रमा बाई बुक बैंक, बीकानेर की ओर से वृद्धजनों को सर्दी से राहत देने के उद्देश्य से गर्म कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम संगठन के अध्यक्ष सत्यनारायण देवड़ा एवं उपाध्यक्ष साजन कुमार जावा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर संगठन के युवाओं ने सेवा भाव के साथ वृद्धजनों की सेवा का संकल्प लिया। अध्यक्ष सत्यनारायण देवड़ा ने कहा कि देश का प्रत्येक वरिष्ठ नागरिक हमारे परिवार का सदस्य है और उनकी सेवा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। वहीं उपाध्यक्ष साजन कुमार जावा ने कहा कि रमा बाई बुक बैंक हमेशा से जरूरतमंदों की सेवा के लिए अग्रणी रहा है और इसी कड़ी में आज वृद्धाश्रम में कंबल वितरण किया गया।
कार्यक्रम में कुणाल बारूपाल, पवन, जयपाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वृद्धजनों ने संस्था के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।