Movie prime

रंगीला स्मृति शतरंज प्रतियोगिता: एकलव्य और जैनम रहे संयुक्त विजेता, महिला वर्ग में अन्वेषा व्यास बनीं चैंपियन

 
,,
THE BIKANER NEWS::^ बीकानेर।खेल लेखक स्व. झंवरलाल व्यास 'रंगीला' की स्मृति में आयोजित 20वीं जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का रोमांचक समापन हुआ। अंडर-14 वर्ग में कड़े मुकाबले देखने को मिले, जहां एकलव्य गोस्वामी और जैनम कोठारी ने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए संयुक्त रूप से खिताबी जीत हासिल की।
​परिणाम एक नजर में:
प्रतियोगिता के 6 चक्रों के मुकाबलों में दोनों बाल शातिरों (एकलव्य और जैनम) ने 5.5 अंक प्राप्त किए। समान अंक और टाइब्रेकर के आधार पर दोनों को पहले स्थान पर घोषित किया गया। वहीं, 5 अंकों के साथ मानवेंद्र सिंह दूसरे स्थान पर रहे, जबकि प्रोग्रेसिव गणना के आधार पर 5 अंक हासिल करने वाले मोहम्मद अयान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
​महिला वर्ग में अन्वेषा का दबदबा:
महिला वर्ग के मुकाबलों में अन्वेषा व्यास ने शानदार खेल दिखाते हुए 5 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। नैंसी बोड़ा 4.5 अंकों के साथ दूसरे और दिया रंगा 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
​अन्य विशेष पुरस्कार:
प्रतियोगिता प्रभारी एडवोकेट जुगल किशोर व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता में कई विशेष प्रतिभाओं का चयन भी किया गया:
​सबसे छोटे शातिर (बालक): माहिर खत्री
​सबसे छोटी शातिर (बालिका): प्रियांशी चूरा
​सबसे अनुशासित शातिर: देविश बैद
​उत्कृष्ट शातिर: आदित्य चूरा
​3 जनवरी को होगा सम्मान समारोह:
प्रतियोगिता के दूसरे दिन के खेल की शुरुआत जिला खेल अधिकारी सुरेंद्र हर्ष और आर्बिटर भवानी शंकर आचार्य ने मोहरे चलकर की। आयोजकों ने बताया कि सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को 3 जनवरी को दोपहर 12:15 बजे लक्ष्मी नारायण रंगा सृजन सदन में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।
​इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष एडवोकेट बसंत आचार्य, संरक्षक दुर्गा शंकर आचार्य, राजेंद्र व्यास, विनीत व्यास, मोहित व्यास और रोहित व्यास सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।