PBM अस्पताल में मरीजों के परिजनों से मारपीट: यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवर कूकना और NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन, तत्काल कार्रवाई की मांग
ज्ञापन में बताया गया कि दिनांक 06-06-2026 को PBM अस्पताल के माइक्रोबायोलॉजी विभाग सहित अन्य विभागों में दो अलग-अलग मरीजों के परिजनों के साथ अस्पताल स्टाफ द्वारा मारपीट की घटनाएं हुईं। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवर कूकना ने इसे चिकित्सा सेवा की मर्यादा के विरुद्ध और गैर-कानूनी कृत्य बताया। इससे साफ है कि अस्पताल में अनुशासन और जवाबदेही पूरी तरह खत्म हो चुकी है।"
NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा ने कहा, "गलती किसी की भी हो, किसी को भी मरीज या उनके परिजनों पर हाथ उठाने का अधिकार नहीं है। ऐसी घटनाएं अस्पताल की साख को धूमिल करती हैं और मरीजों में भय का माहौल बनाती हैं।
*ज्ञापन में की गई प्रमुख मांगें:*
1. दोनों घटनाओं में संलिप्त कर्मचारियों की पहचान कर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित/हटाया जाए।
2. मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई हो।
3. भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था और स्टाफ व्यवहार संबंधी सख्त दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
4. मरीजों की रिपोर्ट में होने वाली देरी को दूर कर समय पर जांच और इलाज सुनिश्चित किया जाए।
प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो मरीज हित में उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवर कूकना, NSUI जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, रामदयाल बेनीवाल, रामजस कसवां , श्रीभगवान भादू मौजूद रहे।

