आरएलपी नेता कैलाश पूनीया ने दी आंदोलन की चेतावनी, देसलसर के मेघवालों के मोहल्ले में जलभराव से ग्रामीण परेशान
Jun 1, 2026, 09:28 IST
THE BIKANER NEWS:-देसलसर। गांव के मेघवालों के मोहल्ले में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मामूली बारिश के बाद भी गलियों और रास्तों में पानी भर जाता है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गंदगी और मच्छरों के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
आरएलपी नेता कैलाश पूनीया ने कहा कि यह समस्या लंबे समय से चली आ रही है, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र जलनिकासी की व्यवस्था कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।
पूनीया ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की होगी। ग्रामीणों में भी समस्या को लेकर भारी रोष व्याप्त है और वे जल्द राहत की मांग कर रहे हैं।